कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता आशुतोष रंका ने 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में उन लोगों से शामिल होने की अपील की है, जिनके नाम चुनाव आयोग की SIR ( ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ ) प्रक्रिया के दौरान वोटर लिस्ट से हटा दिए गए थे या जिन्हें ‘मृत’ (Dead) घोषित कर दिया गया था, CJP नेता आशुतोष रंका ने व्यंग्यात्मक और तीखे अंदाज में कहा है कि जिन जीवित लोगों के नाम वोटर लिस्ट से बतौर मृत हटा दिए गए हैं, वे “हम अभी जिंदा हैं” लिखे हुए प्लेकार्ड लेकर 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचें।
यह प्रदर्शन चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट में की गई गड़बड़ियों, नाम हटाए जाने और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को लेकर साफ किया है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति कम से कम 10 दिन पहले लेनी होती है और भीड़ 1,000 लोगों से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। पुलिस ने इसके खिलाफ जन-संपर्क अभियान भी चलाया है।
हमेशा सच के साथ
(न्यूज़ आप तक)
#न्यूज़आपतक
#jaanmohammadsaifi
खबरें AAP तक #jaanhindustannews
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

