news-aap-tak

IPS अधिकारी APS बुशरा बानो को वीडियो में अस्सलाम वालेकुम

शासन और प्रशासन

मोदी जी देश को आख़िर किस दिशा में ले जाना चाहते हैं?
मुस्लिम महिला IPS अधिकारी APS बुशरा बानो को वीडियो में अस्सलाम वालेकुम, इंशाअल्लाह और जज़ाकअल्लाह बोलने पर मिली सज़ा! मोदी के शुभेंदु अधिकारी ने APS से बना दिया DSP.

न्यूज़ आप तक : पश्चिम बंगाल | खड़गपुर में एडिशनलएसपी (ASP) के पद पर तैनात 2021 बैच की IPS अधिकारी बुशरा बानो का मामला एक वीडियो में धार्मिक शब्दों के इस्तेमाल और उसके बाद हुए उनके तबादले (Transfer) से जुड़ा है।
पूरा मामला क्या है?
सितंबर 2026 में बुशरा बानो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह यूपीएससी (UPSC) के उम्मीदवारों का हौसला बढ़ा रही थीं और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) की कोचिंग के बारे में बता रही थीं।
उस वीडियो की शुरुआत में उन्होंने “अस्सलामु अलैकुम” (Assalamualaikum), बीच में “इंशाअल्लाह” (Inshallah) और अंत में “जज़ाकअल्लाह” (Jazakallah) जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था।
‘हिंदू लीगल फंड’ (Hindu Legal Fund) नाम के एक संगठन ने पश्चिम बंगाल के गृह सचिव से इसकी शिकायत की। उनका आरोप था कि एक सरकारी अधिकारी को सार्वजनिक जीवन और संवाद में धर्मनिरपेक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए तथा “जय हिंद” या “वंदे मातरम” जैसे राष्ट्रीय शब्दों का उपयोग करना चाहिए।
इस शिकायत और सोशल मीडिया पर चले विवाद के ठीक बाद, पश्चिम बंगाल शुभेंदु अधिकारी सरकार ने बुशरा बानो को खड़गपुर के एडिशनल एसपी पद से हटाकर स्टेट आर्म्ड पुलिस (State Armed Police) का डिप्टी कमांडेंट बना दिया।
हालांकि सरकार ने अपने ट्रांसफर आदेश में इसे किसी अनुशासनात्मक कार्रवाई या शिकायत से आधिकारिक तौर पर नहीं जोड़ा है, फिर भी इस त्वरित कार्रवाई को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर एक बड़ी बहस छिड़ गई है। विपक्षी नेताओं और कुछ आलोचकों ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं।
West Bengal | Kharagpur 15 Sept 2026 — जून 2026 में उन्हें प्रमोशन. देकर एडिशनल एएसपी बनाया गया था यानी जिस अधिकारी की कहानी. संघर्ष परिवार पढ़ाई और दोबारा कोशिश करके यूपीएससी क्रैक करने की थी आज वही अधिकारी ‘अस्सलामअलैकुम’ बोलने पर महिला IPS को बंगाल सरकार ने हटाया, हिन्दू संगठनों ने की थी शिकायत 15 Sept 2026 बुशरा बानो 2021 बैच की IPS अधिकारी हैं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से हैं।
हमेशा सच के साथ
(न्यूज़ आप तक)

What do you feel about this post?

38%
like

Like

63%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

1 thought on “IPS अधिकारी APS बुशरा बानो को वीडियो में अस्सलाम वालेकुम”

Comments are closed.